फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested for duping Rs 21.88 lakh

Jind News: 21.88 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping Rs 21.88 lakh
जींद। साइबर क्राइम थाना ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान के जिला भीलवाड़ा, रायला के इंद्रा कॉलोनी निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया है। 13 मार्च को शहर के भिवानी रोड स्थित लक्ष्मीनगर निवासी सुमित गर्ग ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि उन्हें ए-23 कैपिटल फ्रेजी नामक व्हाट्सएप ग्रुप से रिक्वेस्ट आई जिसे स्वीकार करने पर वह ग्रुप में शामिल हो गया।
विज्ञापन

ग्रुप में उन्हें ट्रेडिंग संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम दिखाए गए। बाद में ग्लैड एआरबी नामक एक एप के माध्यम से खाता खोलने को कहा गया जिसमें शिकायतकर्ता ने निर्देशानुसार ट्रेडिंग के नाम पर 20 फरवरी से दस मार्च के बीच विभिन्न यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 21 लाख 88 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

इसके बाद 11 मार्च को जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें कैपिटल गेन टैक्स भरने की मांग की ग, जिस पर उन्हें ठगी का आभास हुआ।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जींद के साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि संबंधित बैंक खातों की जानकारी हासिल की। उसके बाद आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर गहनता से पूछताछ के बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed