फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accident in Jind Scorpio car overturned, one dead seven injured; victims going towards Gogamedi in Rajasthan

जींद में हादसा: स्कॉरपियो गाड़ी पलटी, एक की मौत व सात घायल; राजस्थान के गोगामेड़ी की ओर जा रहे थे पीड़ित

Tue, 10 Sep 2024 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Sep 2024 12:19 PM IST
सार

जींद में स्कॉरपियो गाड़ी के पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सात घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

विज्ञापन
Accident in Jind Scorpio car overturned, one dead seven injured; victims going towards Gogamedi in Rajasthan
स्कॉरपियो गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

जींद के हसनपुर और अलेवा के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉरपियो गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार आठ लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार को घटी जब करनाल जिले के राहड़ा गांव से राजस्थान के गोगामेड़ी की ओर जा रहे थे।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में भर्ती कराया गया, जहां 25 वर्षीय युवक हेप्पी को मृत घोषित कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, अन्य सात घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed