फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accident in Jind, Canter of devotees going to Haridwar overturned, devotees had left from Fatehabad

जींद में हादसा: हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों का कैंटर पलटा, फतेहाबाद से चले थे श्रद्धालु; गाड़ी का टायर फटा

Fri, 18 Jul 2025 12:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Jul 2025 12:13 PM IST
सार

फतेहाबाद से 22 श्रद्धालुओं का यह हरिद्वार जल लेने के लिए निकला था। रास्ते में नरवाना के पास बदोवाल के समीप आईसर कैंटर का टायर फट गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Accident in Jind, Canter of devotees going to Haridwar overturned, devotees had left from Fatehabad
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रावण माह के चलते कांवड़ यात्रा के लिए देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार जा रहे हैं। नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हरिद्वार जल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरा एक कैंटर बदोवाल गांव के पास पलट गया। हादसा कैंटर का टायर फटने के चलते हुआ, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में करीब दो दर्जन कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल कांवड़िये हिमांशु पुत्र रोहतास को बेहतर इलाज के लिए अग्रोहा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


फतेहाबाद से हरिद्वार जा रहे थे श्रद्धालु
हादसे के शिकार सभी कांवड़िये फतेहाबाद जिले के गांव बिगड़ व किरडान के निवासी हैं। 22 श्रद्धालुओं का यह जत्था हरिद्वार जल लेने के लिए निकला था। रास्ते में नरवाना के पास बदोवाल के समीप आईसर कैंटर का टायर फट गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन


इनको आई चोटें
हादसे में घायल होने वालों में संदीप (38), सुमीत (30) पुत्र राजकुमार, सौरभ (25) पुत्र सुरेश, विक्की (22) पुत्र अनिल, सनी (26) पुत्र बंसीलाल, नानक (28) पुत्र रामकुमार, हिमांशु (19) पुत्र रोहतास, कमल (22) पुत्र छिंदरपाल, जोनी (21) पुत्र भोला राम, ललित (25) पुत्र प्रेम सिंह, सोनू (19) पुत्र कृष्ण, अंकित (20) पुत्र विक्की, कृष्ण (22) पुत्र राकेश (सभी निवासी बिगड़, जिला फतेहाबाद) तथा प्रिंस (20) पुत्र जंतर सिंह, निवासी किरडान, जिला फतेहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में टायर फटना ही हादसे की वजह लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed