{"_id":"2c0dc8026baa1e20798b824ab14f6db2","slug":"accident-hindi-news-421","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी आग, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ब्राह्मणवास में पेट्रोल पंप के पास खड़े दो ट्रकों में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दोनों ट्रक जल गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ट्रक मालिक गांव किलाजफरगढ़ निवासी प्रदीप ने बताया कि बुधवार रात को ट्रकों को गांव ब्राह्मणवास के पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया था। देर रात को अचानक दोनों ट्रकों में आग लग गई। ट्रकों में आग लगी देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार भड़कती गई।
विज्ञापन
बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। ट्रकों में आग लगने की सूचना पाकर ट्रक मालिक प्रदीप मौके पर पहुंचा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
बड़ा हादसा हो सकता
जिस जगह पर ट्रकों में आग लगी थी उससे कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप था। ट्रकों से निकली चिंगारी पेट्रोल पंप के अंदर घुस जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रकों में आग लगने का पता पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों को ही सबसे पहले लगा। उन्होंने ही आग लगने के बारे में अवगत कराया।
फोटो कैप्शन
17जेएनडी 08: आग से जले हुए ट्रक।