{"_id":"584072b34f1c1b0f1ede7c65","slug":"accident-fog-death-friends-car-truck-road-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्राले में जा घुसी कार, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्राले में जा घुसी कार, दो दोस्तों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के नीचे घुसने से क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के कारण हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
बुधवार रात ढाकल गांव का संदीप अपने दोस्त सतीश के साथ अपनी कार में हिसार फाटक की तरफ जा रहे थे। रेलवे फाटक से कुछ पहले कोहरे में दिखाई नहीं देने के कारण उनकी कार सड़क पर खड़े ट्राले के नीचे जा घुसी। इससे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई सतीश ने बताया कि रात लगभग दो बजे उन्हें सूचना मिली कि हिसार-चंडीगढ़ फाटक के निकट एक कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार से शराब भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आमने-सामने भिड़े दो ट्रक
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव सच्चाखेड़ा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक का चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। दूसरे तेल कंटेनर के ड्राइवर को गंभीर हालत में हिसार के अस्पताल में ले जाया गया। तेल कंटेनर हिसार की ओर से आ रहा था। घना कोहरा के कारण सामने से आ रहे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तेल कंटेनर के परखचे उड़ गए। ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी मशीन द्वारा चालक को बाहर निकाला गया। बाद में उसे इलाज के लिए हिसार ले जाया गया।