फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   accident, bull, youth death, jind

लावारिस सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 20 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
accident, bull, youth death, jind
सफीदों। गांव सरना खेड़ी मार्ग पर एक लावारिस सांड़ ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। घटना रात की है। गांव सरणा खेड़ी निवासी 19 वर्षीय मनीष अपने गांव जा रहा था। सड़क के बीच खड़े एक सांड़ ने अचानक उसकी छाती में सींग मार दी। इससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे पानीपत इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मनीष अपने पिता राजेश का इकलौता लड़का था। उसने पिछले साल की सफीदों के न्यू बीएसएम स्कूल से 12वीं कक्षा पास की थी। इससे पहले भी सफीदों में लावारिस सांड़ द्वारा लोगों की जान लेने के कई मामले सामने आए हैं। करीब तीन साल पहले गांव सिल्लाखेड़ी निवासी एक 20 वर्षीय युवक सुरेश को भी सफीदों बाईपास के पास लावारिस सांड़ ने टक्कर मारी थी। इसमें उसकी मौत हो गई थी। वहीं हाट रोड पर गांव बहादुरपुर निवासी 45 वर्षीय कुलदीप की भी सांड़ ने टक्कर मारकर जान ले थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed