फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AC will be installed in the room of the fully automatic biochemistry analyzer machine

Jind News: फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन के कमरे में लगेगा एसी

Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
AC will be installed in the room of the fully automatic biochemistry analyzer machine
09जेएनडी23-फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन के बंद रहने के बारे जानकारी लेते हुए सीएम - फोटो : सिजवाही गांव में हुए पथराव से सीएचसी में भर्ती घायल महिला लीलावती। संवाद
नरवाना। नागरिक अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से लगाई गई फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन होने के बावजूद मशीन प्रयोग में नहीं होने और अस्पताल में आए मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शुक्रवार को ही सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने अस्पताल में आकर मशीन वाले कमरे को निरीक्षण किया और मशीन के बंद पड़े होने की जानकारी ली।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद डॉक्टर और एलटी इंचार्ज से मशीन के बंद होने के कारणों के बारे में पूछा। इसमें पता चला कि मशीन के कमरे का तापमान मेंटेन नहीं हो पाता, क्योंकि मशीन वाले कमरे में एसी की सुविधा नहीं है। सर्दियों में तो इस मशीन का प्रयोग किया जा रहा था और मरीजों के टेस्ट किए जा रहे थे। अब गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ जाने के कारण इस मशीन का प्रयोग नहीं हो पाता, क्योंकि ज्यादा तापमान पर यह मशीन सैंपल के परिणाम गलत बताती है। इस वजह से इस मशीन को बंद रखा गया है। यह मशीन 37 डिग्री सेल्सियस पर ही सैंपल के परिणाम सही बताती है।
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल में रखी फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन के बंद होने के कारण पता किया है। पता चला कि कमरे का तापमान मेंटेन नहीं हो पाता, क्योंकि कमरे में ऐसी नहीं लगा हुआ। अगले दो दिन में मशीन के कमरे के लिए एसी आ जाएंगे। मशीन को दोबारा शुरू करवा दिया जाएगा। किसी मरीज को कोई टेस्ट से संबंधित समस्याएं नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed