{"_id":"698b7d6a8dc3c7967d034f04","slug":"ac-bus-diverted-from-chandigarh-to-sirsa-jind-news-c-199-1-sroh1006-148331-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चंडीगढ़ से हटाकर सिरसा के लिए चलाई एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चंडीगढ़ से हटाकर सिरसा के लिए चलाई एसी बस
Wed, 11 Feb 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी29-बस अड्डा जींद, जहां से सिरसा रूट पर एसी बस सेवा शुरू की गई है। संवाद
जींद। जींद से सुबह 6: 40 बजे चंडीगढ़ जाने वाली एसी बस को हटाकर अब सिरसा रूट पर शुरू कर दिया गया है। सिरसा रूट पर बसों की कमी थी। इसको लेकर डिपो प्रबंधन ने सिरसा रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई है।
पिछले दिनों डिपो प्रबंधन ने चंडीगढ़ रूट पर 7: 50 बजे पर बस शुरू की गई थी। इस कारण एसी बस में यात्रियों की संख्या कम होने लगी थी। ऐसे में सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चंडीगढ़ जाने वाली बस को वहां से हटाकर अब सिरसा रूट पर लगाया है। डिपो में इस समय दस एसी बस हैं। इसमें से एक बस सब डिपो सफीदों और एक नरवाना उपकेंद्र में है जबकि आठ बस जींद मुख्यालय पर हैं।
सफीदों वाली बस को दिल्ली तो नरवाना वाली बस को वाया हिसार से चंडीगढ़ चलाया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़ रूट पर पहले पांच एसी बस चलती थी। पहली बस सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चलती थी, जो वाया 152 डी के रास्ते होकर जाती थी। इसे हटाकर अब सिरसा के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन
सिरसा के लिए चलाई गई एसी बस में 299 रुपये किराया रुपये है जबकि साधारण रोडवेज बस में किराया 205 रुपये है। जींद से सिरसा की दूरी 181 किलोमीटर है। वहीं चंडीगढ़ के लिए एसी बस सुबह नौ बजकर 20 मिनट, सुबह दस बजकर 50 मिनट, दोपहर 12 बजे और पांचवीं बस दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती है। वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। एसी बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये, जींद से गुरुग्राम का किराया 251 रुपये लगता है।
वर्जन
वाया 152 डी के रास्ते जाने वाली एसी बस को अब सिरसा रूट पर चलाई गई है। यह बस यात्रियों को रास आ रही है। -सुनील पूनिया, डीआई, बस अड्डा जींद