फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP took out Tiranga Yatra

Jind News: एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 14 Feb 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
ABVP took out Tiranga Yatra
13जेएनडी18: तिंरगा यात्रा के दौरान मौजूद कुलपति प्रो. रामपाल सैनी और एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत - फोटो : फूलों की दुकान पर सजती कार व इनसेट में अंग्रेजी वाइट गुलाब व देसी गुलाब।
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय तक निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ने भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। एबीवीपी प्रदेश मंत्री लवप्रताप राणा ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना और उन्हें देश के प्रति उनके कर्त्तव्यों का बोध कराना था।
विज्ञापन

एबीवीपी अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि तिरंगा अस्मिता का प्रतीक है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं और बेटियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यात्रा का समापन यूनिवर्सिटी के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान जिला संयोजक प्रतीक शर्मा और अमित सैनी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रहें। अंत में नवीन कुंडू ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रहित के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed