फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP expressed anger against fee increase

Jind News: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी ने जताया रोष

Wed, 26 Jun 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
ABVP expressed anger against fee increase
25जेएनडी02: रोष जताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
जींद। अधिक फीस वसूले जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

एबीवीपी के सचिन ने बताया कि काफी समय पहले विद्यार्थी परिषद के उप चांसलर को ज्ञापन दे चुके हैं कि फीस को कम किया जाए। अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले सीआरएसयू में फीस कई गुना अधिक है। इस फीस को कम कर छात्रों को सस्ती शिक्षा मुहैया करवानी चाहिए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। जिला संयोजक परमिंद्र ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन फीस कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को सस्ती शिक्षा देने के नाम पर विश्वविद्यालय के पास बजट की कमी होती है, परंतु करोड़ों रुपये के एयर कंडीशनर लगाने के लिए उनके पास पैसे आ जाते हैं। रोहन सैनी ने कहा कि वह चेतावनी के तौर पर वाइस चांसलर का पुतला फूंक रहे हैं। यदि जल्द ही फीस कम करने का फैसला नहीं लिया गया तो वह इसके बाद वाइस चांसलर कार्यालय का घेराव करने के साथ धरना देंगे। उन्होंने कहा कि कई साल से छात्रों से विभिन्न प्रकार के फंड वसूले जा रहे हैं, परंतु उनको सुविधाएं नहीं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कॉमन रूम में छात्रों की कक्षा लगाई जाती है। मूलभूत सुविधा के लिए भी छात्रों को तरसना पड़ता है, परंतु विश्वविद्यालय सरकार के दिए गए पैसे का उपयोग छात्रों के वेलफेयर को छोड़कर अपने सुख-विधाओं को पूरा करने में लगा है।

25जेएनडी02: रोष जताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत संगठन

25जेएनडी02: रोष जताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed