फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP also raised the demand to reopen the admission portal

Jind News: एबीवीपी ने प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने की भी उठाई मांग

Sat, 25 Jul 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
ABVP also raised the demand to reopen the admission portal
फोटो 24जेएनडी14-प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों के हित में कई मांगें उठाईं। परिषद ने दूसरी काउंसिलिंग आयोजित करने, प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने तथा री-अपीयर और री-इवैल्यूएशन का परिणाम लंबित विद्यार्थियों को प्रोविजनल प्रवेश देने की मांग की। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लो ने बताया कि विद्यार्थी विभिन्न कारणों से पहली काउंसिलिंग में प्रवेश नहीं ले सके, जबकि कई छात्रों के स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम लंबित होने के कारण उनका पीजी प्रवेश अटक गया है। समय रहते समाधान नहीं होने पर उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय जैसे संस्थान री-अपीयर विद्यार्थियों को प्रोविजनल प्रवेश की सुविधा दे चुके हैं। उन्होंने सीआरएसयू से भी छात्रहित में ऐसा ही निर्णय लेने की मांग की। एबीवीपी ने कहा कि इससे विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों की संख्या भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed