फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhishek shines in Ahmedabad; wins two gold medals at the championship.

Jind News: अहमदाबाद में चमके अभिषेक, चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड

Wed, 10 Jun 2026 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Abhishek shines in Ahmedabad; wins two gold medals at the championship.
09जेएनडी01: ​अ​भिषेक मेडल दिखाते हुए। स्रोत : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अहमदाबाद में चार से आठ जून तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में जींद के खिलाड़ी अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
भिवानी रोड स्थित आत्मा नगर निवासी अभिषेक ने राजस्थान के अर्जुन परिहार के साथ आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं आर्टिस्टिक ग्रुप स्पर्धा में अभिषेक, गुरुग्राम के अर्जुन, राजस्थान के अर्जुन, उत्तर प्रदेश के प्रवीण पाठक और चंडीगढ़ के अभय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस तरह अभिषेक ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

अभिषेक इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने द्वितीय एशियन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, दिल्ली में दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा 36वें राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक, 37वें राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक तथा 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोच चंद्रकांत मिश्रा और अंश चौधरी के कठिन परिश्रम के साथ-साथ अनुज कौशिक और प्रियंका चौधरी के सहयोग व प्रेरणा से यह उपलब्धि हासिल करना संभव हो पाया।

अभिषेक के पिता विनोद शर्मा सीआईडी में कार्यरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार और विभाग में खुशी का माहौल है तथा विनोद शर्मा को भी बधाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed