{"_id":"618c208e153e1a5030278e8f","slug":"abduction-accused-woman-and-a-youth-arrested-jind-news-rtk6294688165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की आरोपी महिला व एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की आरोपी महिला व एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रोहतक रोड से जूस की रेहड़ी लगाने वाले युवक का चार महीने पहले अपहरण करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने नरवाना की चमेला कॉलोनी निवासी महिला राजो और राजथल गांव के युवक मुकेश उर्फ सीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
शहर की भटनागर कॉलोनी के युवक संदीप ने बताया था कि वह तीन जुलाई दोपहर को रोहतक रोड पर गया हुआ था। इसी दौरान कार में महिला और पुरुष आए। उन्होंने उसे जबरदस्ती कार में डालकर उसका अपहरण कर ले गए। फिर वह उसे राजथल गांव के पास छोड़ गए थे। पुलिस ने मामले में राजथल गांव के जगबीर को नामजद कर अन्य पुरुष और महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी जगबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मामले में नरवाना के चमेला कॉलोनी निवासी महिला राजो और राजथल गांव के युवक मुकेश उर्फ सीना को गिरफ्तार किया है, जहां महिला को कोर्ट में पेश कि याए जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। संवाद