{"_id":"6859ac1e2cd2ef7500063867","slug":"aarti-devi-became-the-head-of-the-multipurpose-health-workers-association-alewa-block-jind-news-c-199-1-jnd1002-136746-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन अलेवा ब्लॉक की आरती देवी बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन अलेवा ब्लॉक की आरती देवी बनीं प्रधान
Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी09-बैठक में भाग लेते हुए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
अलेवा। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन खंड अलेवा के चुनाव में आरती देवी को प्रधान और रिंकू सिंह को सचिव के पद पर चुना गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सोनिया देवी को उपप्रधान, अनिल कुमार को कैशियर, संदीप नेहरा को सह सचिव और संजय कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की राज्य उपप्रधान सुदेश कुमारी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारी एकत्रित हुए और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ सर्वसम्मति से एसोसिएशन की ब्लाक इकाई का गठन किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेश की निंदा करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर बलिंद्र, मनफूल शर्मा, नीलम, मंजू रानी, सोनिया, संजना, नवीन, रिंकू, आरती, संजय और सोनू भी मौजूद रहे।

शिवपुरी धाम समताना में आयोजित साधान शिविर में जाप करते श्रद्धालु। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन