फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP's women state president becomes district in-charge of Kurukshetra

Jind News: आप की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी कुरुक्षेत्र की जिला प्रभार

Mon, 27 Oct 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
AAP's women state president becomes district in-charge of Kurukshetra
26जेएनडी29: डॉ. रजनीश जैन।
जींद। आम आदमी पार्टी हरियाणा में संगठन को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। इसके चलते पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन को कुरुक्षेत्र जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। डॉ. रजनीश जैन पहले से ही कैथल जिले का प्रभार संभाल रही हैं और अब कुरुक्षेत्र का दायित्व मिलने से उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर पार्टी का भरोसा और गहरा हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश जैन लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई हैं और अपनी निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता एवं समाजसेवा के कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ राजनीति जैसे विषयों पर लगातार जनजागरण अभियान चलाए हैं।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश जैन की कार्यशैली हमेशा जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव रखने वाली रही है। उनकी लोकप्रियता और कार्यशक्ति को देखते हुए कुरुक्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण जिले का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है। डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। उनका लक्ष्य कुरुक्षेत्र और कैथल दोनों जिलों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना और जनता की आवाज को मजबूती से उठाना रहेगा। अरविंद केजरीवाल की स्वच्छ और जनहितकारी राजनीति को घर-घर तक पहुंचाना उनका मिशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed