फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP state vice president resigns after being harassed by ADGP

Jind News: एडीजीपी के उत्पीड़न से आहत आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Wed, 15 Oct 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 15 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
AAP state vice president resigns after being harassed by ADGP
जींद। एडीजीपी वाई पूरण कुमार और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई के ऊपर जूता फेंकने जैसी घटनाओं से आहत होकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. अनिल रंगा ने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया और उत्पीड़न के विरोध में आवाज उठाने का निर्णय लिया है, इसके लिए वे एक कमेटी गठित कर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन दलित, पिछड़े, किसान और कर्मचारी वर्ग का शोषण व उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में कर्मियों के साथ हो रहा उत्पीड़न आज समाज में बड़ी समस्या बन गया है। इसकी तरफ किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। इसके कारण ही आज समाज में अधिकारियों व कर्मचारियों के गैंग बने हुए हैं। इन कर्मियों को शिकायत के लिए कोई विकल्प नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सरकार को चाहिए कि वह एक ऐसी एप बनाए जिस पर शिकायत दर्ज करवाई जा सके। इस पर निर्धारित समय में कार्रवाई हो। हर तरह की शिकायत के समाधान के लिए दिन तय करवाए जाएं। अगले सप्ताह में इसको लेकर समाज के लोगों व अधिकारियों के साथ बैठक करके सरकार से मांग करेंगे। इसको सिरे चढ़ाने के लिए वकील, इंजीनियर, रिटायर्ड जज व अन्य बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed