फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A youth died in drug de addiction centre in Jind

नई सोच नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए लाए गए युवक की मौत

Mon, 03 Feb 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
A youth died in drug de addiction centre in Jind
जींद। शहर के नई सोच नशा मुक्ति केंद्र में रविवार को इलाज के लिए दाखिल करवाए गए हिसार के गगन खेड़ी निवासी 34 वर्षीय विकास की सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ ज्यादा मात्रा में दवाई देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि ज्यादा मात्रा में दवाई देने से विकास की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज करवाए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक विकास के भाई जगबीर व ससुर सुरेंद्र ने बताया कि विकास को रविवार को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया था, ताकि वह शराब छोड़ दे। इस पर रविवार रात को नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने विकास को ज्यादा मात्रा में नशा छोड़ने की दवाई दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी की जांच में आया है कि रात को लगभग एक बजे विकास की तबीयत बिगड़ी है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि विकास की हालात ज्यादा खराब है और वहां की टीम ने विकास को दूसरे कमरे में लिटाया। इसके बाद सुबह लगभग छह बजे भी सीसीटीवी फुटेज में विकास की हालात गंभीर दिखाई दे रही है। नशा मुक्ति केंद्र की टीम को चाहिए था कि विकास की रात को हालात बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जाना चाहिए था, ताकि समय पर इलाज होकर विकास की हालात को सुधारा जा सके। इस पर परिजनों ने विकास का समय पर इलाज नहीं करवाने का आरोप लगाकर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में हिसार के गगनखेड़ी निवासी 34 वर्षीय विकास की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत मिली है। परिजनों ने नई सोच नशा मुक्ति केंद्र के चिकित्सकों पर ज्यादा दवा देने व लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि विकास की मौत किस कारण हुई है। इसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। - संदीप नेहरा, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed