फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man was found unconscious by the roadside and died during treatment.

Jind News: सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

Wed, 28 Jan 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A young man was found unconscious by the roadside and died during treatment.
नरवाना। रसीदां गांव के बिजली घर के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक पड़ा मिला। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बलविंद्र सिंह निवासी गोविंदपुरा चट्ठे, तहसील मुनक, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को पड़ा देखा। इसकी सूचना धमतान साहिब चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने ठंड के कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा गुरुचरण ने बताया कि बलविंदर सिंह किसी निजी वाहन से धमतान साहिब स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए आया था। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed