फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man was beaten up due to old enmity, case registered

Jind News: पुरानी रंजिश में एक युवक से की मारपीट, केस

Thu, 17 Apr 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 17 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up due to old enmity, case registered
जुलाना। लिजवाना खुर्द और सिरसा खेड़ी के बीच दो युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित और आरोपी दोनों ही सोनीपत जिले के गांव भावड़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भावड़ निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को गांव के ही विजेंद्र और राहुल उसे गाड़ी में सीएनजी डलवाने के लिए जुलाना ले आए। रास्ते में मेहरड़ा गांव के पास उन्होंने शराब ली। वहां से सभी शराब पीकर जुलाना आ गए। जुलाना में सीएनजी डलवाई। उसके बाद भावड़ की तरफ चल पड़े। जब लिजवाना खुर्द से सिरसा खेड़ी के बीच में पहुंचे तो उन्होने बाईपास के पास कच्चे रास्ते में गाड़ी लगा दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उनसे पूछा कि तुम क्यों मारपीट कर रहे हो तो उन्होंने कहा कि तुमसे पुराना हिसाब बराबर करना है। उसने बताया कि कुछ साल पहले उसका विजेंद्र के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश में उसके साथ यह मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में विजेंद्र और राहुल के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed