फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man returning from work died in a road accident, he had got married three months ago

Jind News: काम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

Mon, 02 Sep 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from work died in a road accident, he had got married three months ago
01जेएनडी12: सुरेंद्र। फाइल फोटो।
जींद। शटरिंग का काम कर शाम को बाइक पर सवार होकर हिसार जिले के पाली गांव जा रहे युवक की ईक्कस गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के पाली गांव निवासी बलजीत ने बताया कि उनका बेटा सुरेंद्र शटरिंग का काम करता था। वह शनिवार को सुबह घर से जींद में किसी मकान पर शटरिंग का काम करने गया था। शाम को जब घर लौट रहा था, तो रात लगभग नौ बजे ईक्कस गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों व पुलिस ने उनके बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी तीन माह पहले हुई थी। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

01जेएनडी12: सुरेंद्र। फाइल फोटो।

01जेएनडी12: सुरेंद्र। फाइल फोटो।

01जेएनडी12: सुरेंद्र। फाइल फोटो।

01जेएनडी12: सुरेंद्र। फाइल फोटो।

01जेएनडी12: सुरेंद्र। फाइल फोटो।

01जेएनडी12: सुरेंद्र। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed