फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man died due to electric shock, two named

Jind News: करंट लगने से युवक की मौत, दो नामजद

Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock, two named
जींद। गांव अंबरसर खेत में बिजली लाइन का फाॅल्ट ठीक करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली मिस्त्री, खेत मालिक और बिजली निगम की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरवाला निवासी गुगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटा सचिन (21) गांव उझाना निवासी जयभगवान के पास बिजली का काम सीख रहा था। 22 जून को बिजली मिस्त्री जयभगवान ने गांव अंबरसर निवासी विरेंद्र के खेत में बिजली फाल्ट को ठीक करने के लिए भेजा था। बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जहां पर उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के पिता गुगन ने आरोप लगाया कि बिजली मिस्त्री जयभगवान बिजली कर्मियों के साथ मिलीभगत कर उसके बेटे से बिजली लाइन पर कार्य करवा रहा था। उसने बिजली निगम से कोई परमिट नहीं ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत मालिक को चाहिए था कि वह बिजली निगम कर्मियों को बुलाकर काम करवाएं। बिजली लाइन पर कार्य करते समय लापरवाही बरते जाने के कारण उसके बेटे की मौत हुई है।

गढ़ी थाना के जांच अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि मृतक के पिता गुगन की शिकायत पर बिजली मिस्त्री जयभगवान, खेत मालिक विरेंद्र और बिजली निगम कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed