{"_id":"695c0bbaffb7f01c0d070c2b","slug":"a-young-man-arrived-at-the-settlement-camp-with-bricks-and-raised-questions-about-the-villages-development-work-jind-news-c-199-1-jnd1010-146534-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में ईंटें लेकर पहुंचा युवक, गांव के विकास कार्यों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में ईंटें लेकर पहुंचा युवक, गांव के विकास कार्यों पर उठाए सवाल
Tue, 06 Jan 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी35: समाधान शिविर में ईंट लेकर पहुंचा शिकायतकर्ता। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। सरपंच गांव में दो नंबर की ईंटें लगाने का दावा कर रहे हैं। यदि दो नंबर की एक भी ईंट लगी हो तो मुझे फांसी दे देना। खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने के नाम पर तीन नंबर की कच्ची ईंटें लगाई जा रही हैं। यह बात दबलैन गांव के युवक ने समाधान शिविर के समाप्त होने से महज 7 से 8 मिनट पहले एसडीएम के समक्ष शिकायत दर्ज करवाते हुए कही।
सोमवार को एसडीएम लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान एक युवक पर सबकी नजरें टिक गईं। क्योंकि युवक गांव में चल रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत लेकर हाथों में कच्ची ईंटें उठाए पहुंचा था।
शिकायत सुनते ही एसडीएम जगदीश चंद्र ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पहले से ही जांच कमेटी गठित है, जिसके वे स्वयं चेयरमैन हैं। जांच के दौरान बीडीपीओ सहित यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ पहले एफआईआर दर्ज की जाएगी और उसके बाद जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सरपंच पर करोड़ों के गबन का आरोप
दबलैन गांव निवासी कुलदीप उर्फ भोलू ने शिकायत में आरोप लगाया कि मौजूदा सरपंच ने गांव में विकास कार्यों के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया है। गलियों में घटिया क्वालिटी की सामग्री प्रयोग की है और खेतों के रास्तों के निर्माण में तीन नंबर की ईंटें प्रयोग की जा रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार एक हजार ईंटों पर तीन हजार रुपये हड़प कर करीब छह लाख रुपये का गबन किया गया है। इसके अलावा जोहड़ की जमीन पर कब्जा करवाने, पुराने नाले में पाइप डालकर बजरी से लीपापोती कर पूरे नाले का बजट हड़पने और ग्राम सभा की केवल एक ही बैठक कराने के भी आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन मामलों में बीडीपीओ नरवाना और डीडीपीओ जींद को पहले ही शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी भी अधूरी दी गई।
गांव में बेहतर तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गांव के ही युवक कुलदीप ने जो आरोप लगाए हैं, वह सभी निराधार हैं। यह शिकायतकर्ता तो रोजाना ही शिविर में खड़ा रहता है। वह चैक करवा सकता है। अगर कुछ ऐसी गड़बड़ी की बात है तो प्रशासन जांच कर सकता है।
– कुलदीप सिंह मोर, सरपंच, गांव दबलैन।
दबलैन गांव में जो खेतों में कच्चे रास्ते पर कच्ची ईंटों को लगाने का मामला है, इसमें जांच कमेटी बनाई हुई है। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही बताया जा सकता है कि कौन सही है और कौन गलत। कमेटी रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
– जगदीश चंद्र, एसडीएम, नरवाना।