फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman was swindled out of Rs 44.63 lakh after being lured with the promise of profits.

Jind News: मुनाफे का झांसा देकर महिला से ठगे 44.63 लाख रुपये

Sat, 17 Jan 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A woman was swindled out of Rs 44.63 lakh after being lured with the promise of profits.
जींद। घर बैठे बुक स्कैनिंग प्राजेक्ट में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर एक महिला को 44.63 लाख रुपये का चूना लगा दिया। शहर थाना पुलिस ने कंपनी के तीन डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी राजबाला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनकी अपनी फर्म है। दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात सर्वाइव सॉल्यूशन कंपनी मोहाली के डायरेक्टर राजीव वर्मा, मनोज मित्तल व राज संधू से हुई। उन्होंने बताया कि बुक स्कैनिंग प्रोजेक्ट में उन्हें घर बैठे अच्छी इनकम हो जाएगी। इस पर उन्होंने लगभग साढ़े 25 लाख रुपये में दो स्लॉट खरीद लिए।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने मेगा स्लॉट जारी किया जो उन्होंने पांच लाख सात हजार में खरीदा। आरोपियों के झांसे में आकर 40 स्लॉट खरीद लिए जिसका भुगतान कुछ ऑनलाइन और कुछ नकद किया। कुछ समय बाद फर्म ने उनका भुगतान भी किया लेकिन 44.63 लाख रुपये कंपनी मे फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उनके रुपये देने की बजाय कंपनी बंद करके भाग गए। जब उन्होंने अपने फर्म के खातों को चेक किया तो वे ऑनलाइन होल्ड मिले। पुलिस ने सरवाइव सोल्यूशन कंपनी मोहाली के डायरेक्टर राजीव वर्मा, मनोज मित्तल, व राज संधू के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed