फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A well-worshipping ceremony was performed in Gatauli village upon the birth of a daughter.

Jind News: गतौली गांव में बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

Sun, 28 Dec 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A well-worshipping ceremony was performed in Gatauli village upon the birth of a daughter.
27जेएनडी19 : बेटी के जन्म पर कुआं पूजन करते परिजन। स्रोत परिजन
जुलाना। गतौली गांव में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन किया गया। लड़की के पैदा होने पर ढ़ोल नंगाड़ों के साथ खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में पूरे गांव को भोज करवाया गया। गतौली गांव निवासी किसान अनित ने बताया कि उसके घर में 55 साल बाद कोई बेटी पैदा हुई है।
विज्ञापन

इससे पहले उसकी बुआ ने घर में जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि वो लड़का और लड़की में कोई अंतर नही मानते। वो अपनी बेटी की परवरिश बेटों की तरह करेंगे। लड़की की माता स्वीटी ने कहा कि आज के समय में लड़का लड़की में कोई अंतर नही है। फर्क है तो सिर्फ मानसिकता का। ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि बेटी के जन्म पर कुआं पुजन कर अन्य लोगों को भी संदेश दिया गया है कि लड़कियां भी अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकती हैं अगर उनकी परवरिश बेटों की तरह हो। लड़कियां आज खेल, शिक्षा यहां तक कि सेना में भी लड़कों से कहीं आगे हैं। अन्य लोगों को भी चाहिए कि वो अपनी बेटी को बेटे की तरह माने और अच्छी परवरिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed