फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A water cooler installed in memory of Baldev.

Jind News: बलदेव की स्मृति में लगाया गया वाटर कूलर

Fri, 08 May 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A water cooler installed in memory of Baldev.
08जेएनडी29: वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए धर्मवीर व समाजसेवी। संवाद।
नरवाना। भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरवासी धर्मवीर ने अपने स्वर्गीय पिता समाजसेवी बलदेव सिंह की स्मृति में ढाणी स्थित गुरुद्वारे के निकट वाटर कूलर लगवाया। वाटर कूलर का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे धर्मवीर की बहन कमला ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए ठंडे एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। गुरुद्वारे के पास स्थित यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है जहां से प्रतिदिन यात्री और श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में यह वाटर कूलर लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करेगा। डॉ. अमित सैन ने कहा कि आज के समय में पानी का महत्व और भी बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है। इस मौके पर अध्यापक राजेश टांक, रणधीर, रणबीर , अजय, विजय इंद्र सिंह व रमेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed