फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A unique initiative : initiative of tuition and library for children at panchayat bhawan in village lejwana

अनूठी पहल: गांव लिजवाना खुर्द में पंचायत भवन में बच्चों के लिए मुफ्त ट्यूशन और पुस्तकालय की शुरुआत

Tue, 03 Sep 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
A unique initiative : initiative of tuition and library for children at panchayat  bhawan in village lejwana
चौपाल में पढ़ते बच्चे। - फोटो : Jind
जुलाना हलके के गांव लिजवाना खुर्द ने ग्राम पंचायत और युवा शक्ति लजवाना खुर्द के सहयोग से पंचायत भवन में बच्चों के लिए मुफ्त ट्यूशन और भारत माता नामक पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। बच्चों को मुफ्त ट्यूशन पढ़ाना व पुस्तकालय का प्रारंभ इसी साल जून में किया गया था। बच्चों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में 1500 से भी अधिक पुस्तक हैं। दोपहर बाद तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक विद्यार्थियों को मुफ्त ट्यूशन पढ़ाया जाता है, जिसमें पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। गांव में पुस्तकालय को शुरू कराने में विशेष सहयोगी के रूप में सुरेंद्र लाठर ने भूमिका निभाई और इसके साथ ही डॉ. सुरेश अहलावत ने पुस्तकालय को एयर कंडिशनर उपलब्ध करवाया। इससे सभी बच्चे गर्मी के समय में भी नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मुफ्त ट्यूशन की शुरुआत की गई। गांव में ऐसे कई अभिभावक हैं, जिनके बच्चे को पढ़ाने लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है और रुपये देकर ट्यूशन पढ़ते हैं। बच्चों का ध्यान रखते हुए गांव की चौपाल में ही मुफ्त ट्यूशन की व्यवस्था की गई। इससे विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पढ़ेगा। -सतबीर सिंह अहलावत, सरपंच, लिजवाना खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed