फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A unique confluence at the Ramlila in Narwana: a father plays the role of Mother Kaushalya, while his son portrays Lord Ram.

Jind News: नरवाना की रामलीला में अनोखा संगम...पिता बने माता कौशल्या, बेटा निभा रहा प्रभु श्रीराम का किरदार

Sat, 17 Oct 2026 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
A unique confluence at the Ramlila in Narwana: a father plays the role of Mother Kaushalya, while his son portrays Lord Ram.
फोटो 4 नरवाना। मंच पर कौशल्या माता ओर भगवान राम का अभिनय करते हुए। संवाद
नरवाना। रामलीला के मंच पर जब माता कौशल्या अपने पुत्र प्रभु श्रीराम को आशीर्वाद देती हैं तो यह दृश्य हर बार दर्शकों के हृदय को भावविभोर कर देता है लेकिन नरवाना में इस बार इस दृश्य की भावनाएं कुछ और ही खास हैं।
विज्ञापन

यहां मंच पर माता कौशल्या की भूमिका निभा रहे 44 वर्षीय अनुराग शर्मा असल जिंदगी में भी प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले 17 वर्षीय पार्थ शर्मा के पिता हैं। पिता-पुत्र की यह अनोखी जोड़ी श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही है।
विज्ञापन

हुडा ग्राउंड में आयोजित रामलीला में अनुराग शर्मा माता कौशल्या के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि उनके बेटे पार्थ शर्मा पहली बार प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ अभिनय का जुनून, अब श्रीराम की भूमिका में पार्थ
बीए प्रथम वर्ष के छात्र पार्थ शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ रामलीला मंचन में भी रुचि रखते हैं। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद रिहर्सल के लिए जाते थे और और लगातार अभ्यास के जरिए अपने किरदार को बेहतर बनाने में जुटे रहे। अब मंच पर अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। पार्थ ने वर्ष 2025 में रामलीला में शत्रुघ्न की भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का किरदार निभाने का अवसर मिला है। उनके लिए यह केवल अभिनय नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को समझने और उन्हें अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा भी है। पार्थ का मानना है कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा और बड़ों के सम्मान का संदेश देता है। वह अपने अभिनय के माध्यम से इन आदर्शों को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि नई पीढ़ी भी रामायण के मूल्यों से जुड़ सके।

1998 में सीता बनकर शुरू हुआ था अनुराग का सफर
अनुराग शर्मा का रामलीला से जुड़ाव कई वर्षों पुराना है। उन्होंने वर्ष 1998 में पहली बार सीता का किरदार निभाया था। हालांकि, समय के साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियों और कामकाज के चलते उन्हें कुछ समय के लिए रामलीला मंचन से दूरी बनानी पड़ी। वर्ष 2025 में अनुराग ने एक बार फिर मंच पर वापसी की और माता कौशल्या व शांतनु के किरदार निभाए। अब वर्ष 2026 में वह श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला में माता कौशल्या की भूमिका निभाकर निभा रहे हैं। वर्षों का अनुभव और मंच के प्रति उनका समर्पण उनके अभिनय में साफ नजर आता है।
फोटो 4 नरवाना। मंच पर कौशल्या माता ओर भगवान राम का अभिनय करते हुए। संवाद
फोटो 5 नरवाना। कलाकार पार्थ शर्मा (भगवान राम)।
फोटो 6 नरवाना। कलाकार अनुराग शर्मा (माता कौशल्या)।

फोटो 4 नरवाना। मंच पर कौशल्या माता ओर भगवान राम का अभिनय करते हुए। संवाद

फोटो 4 नरवाना। मंच पर कौशल्या माता ओर भगवान राम का अभिनय करते हुए। संवाद

फोटो 4 नरवाना। मंच पर कौशल्या माता ओर भगवान राम का अभिनय करते हुए। संवाद

फोटो 4 नरवाना। मंच पर कौशल्या माता ओर भगवान राम का अभिनय करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed