फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch of Alewa in Jind received death threat via an international call

जींद: अलेवा के सरपंच को अंतरराष्ट्रीय कॉल से गोली मारने की धमकी मिली, सीवरेज पाइपलाइन बिछाने को लेकर था विवाद

Sat, 17 Oct 2026 10:39 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 17 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

सरपंच का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के तहत सीवरेज पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आए। उन्होंने पुलिस से कॉल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Sarpanch of Alewa in Jind received  death threat via an international call
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलेवा गांव के सरपंच विनोद कुमार दुलगच को अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल के जरिये गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सरपंच ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सरपंच विनोद कुमार के अनुसार, गांव में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए वह ग्रामीणों के साथ भिवानी के तालू भानाना स्थित संत रामपाल के पास पास लेने गए थे। वहां से लौटने के बाद कुछ लोगों ने उनके वहां जाने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


सरपंच ने शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर की शाम उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आईं। कॉल करने वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद सरपंच ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद धमकी मिलने से चिंतित सरपंच
सरपंच का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के तहत सीवरेज पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आए। उन्होंने पुलिस से कॉल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed