फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A truck loaded with gravel overturned onto the bride and groom's car; they narrowly escaped unharmed.

Jind News: दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे

Mon, 09 Feb 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with gravel overturned onto the bride and groom's car; they narrowly escaped unharmed.
09जेएनडी42: हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी कार। स्रोत : राहगीर
जींद। जींद-कैथल रोड फ्लाईओवर के पास बजरी से भरा हुआ ट्रक दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर पलट गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन दोनों बाल बाल बच गए। दूल्हे के दोस्त गाड़ी चालक मनोज घायल हो गए। मनोज को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

विजय अपनी पत्नी स्नेहा के साथ शादी के बाद सिरसा के दड़बा गांव से गाड़ी में सवार होकर पानीपत के बाजाखेड़ी गांव जा रहे थे। इस दौरान दूसरी गाड़ी पीछे रह गई थी। गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन समेत कुल चार व्यक्ति सवार थे। जब वह सड़क किनारे खड़े थे तो उनकी गाड़ी पर ट्रक पलट गया।
विज्ञापन

लोगों ने गाड़ी की खिड़की तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। दूसरी गाड़ी बुलाकर परिवार के सभी लोगों को घर की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चश्मदीद ने बताया कि घटना सुबह नौ बजे के आसपास की है। घटना की सूचना डायल 112 और एंबुलेंस को भी दी गई। मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि गाड़ी चालक मनोज की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed