फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A team from Lucknow arrived for the hydrogen train trials.

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रॉयल के लिए लखनऊ से आई टीम

Thu, 19 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A team from Lucknow arrived for the hydrogen train trials.
18जेएनडी28-हाइड्रोजन प्लांट के पास वा​शिंग लाइन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
जींद। हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल को लेकर लखनऊ से एक टीम जींद पहुंच चुकी है। अब उम्मीद है कि ट्रेन के दूसरे इंजन का ट्रायल इसी माह हो सकता है।
विज्ञापन

29 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक भंभेवा में हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन की टेस्टिंग की गई थी। डीजल इंजन की मदद से हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन को भंभेवा लाया गया था। यहां चेन्नई की मेधा कंपनी और दिल्ली से रेलवे कर्मचारी भी टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई थी।

रेलवे की तकनीकी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह टेस्टिंग की गई थी। इसके साथ जींद-सोनीपत ट्रैक पर झाड़ियां भी साफ की गई थीं। एक सप्ताह से हाइड्रोजन प्लांट में बंद पड़े कंप्रेशर को भी ठीक कर लिया गया है। यदि दूसरे इंजन के बाद ट्रैक का ट्रायल पूरी तरह सफल रहेगा तो आने वाले समय में हाइड्रोजन ट्रेन यात्रियों के लिए एक नई और सुरक्षित सुविधा साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed