फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A symbolic protest was held against the suspension of six patwaris (revenue officials).

Jind News: छह पटवारियों के निलंबन के विरोध में दिया सांकेतिक धरना

Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A symbolic protest was held against the suspension of six patwaris (revenue officials).
02जेएनडी33: पटवार भवन में धरने पर बैठे पटवारी। संवाद
जींद। रेवेन्यू पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिले के पटवारी एवं कानूनगो ने पटवार भवन में सांकेतिक धरना दिया। धरना प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों के मुआवजा वितरण से जुड़े क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के मामले में छह पटवारियों को निलंबित किए जाने के विरोध में दिया गया।
विज्ञापन

सांकेतिक धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान बहन सर्वेश पटवारी ने की जबकि मंच संचालन पूर्व जिला प्रधान नरेश पटवारी ने किया। एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष सनी डागर ने सरकार के इस फैसले को अनैतिक बताते हुए कड़ी निंदा की और निलंबित पटवारियों को तुरंत बहाल करने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी गई। धरना प्रदर्शन को अन्य कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन

शहरी प्रधान राजेश और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला जींद के ब्लॉक प्रधान मंदीप नेहरा और जिला प्रधान संजीव ढांडा ने पटवारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते यदि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो चार फरवरी 2026 तक जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर हरियाणा में पटवारी और कानूनगो निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed