फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A state-of-the-art Central Instrumentation Laboratory will be set up with an outlay of Rs 60 crore.

Jind News: 60 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लेबोरेटरी स्थापित की जाएगी

Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art Central Instrumentation Laboratory will be set up with an outlay of Rs 60 crore.
26जेएनडी19: राज्यपाल असीम घोष कुलपति प्रो. रामपाल सैनी के साथ अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग बुलेटिन क - फोटो : कोतवाली परिसर के सामने आग की चपेट में आकर जला वाहन।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग बुलेटिन का विमोचन किया। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुलपति ने राज्यपाल को बुलेटिन भेंट करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने भारत-जापान उच्च शिक्षा मिशन के तहत जापान की प्रतिष्ठित क्योटो यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो और ओसाका मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं के साथ शैक्षणिक एवं शोध सहयोग स्थापित किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने विश्व के अग्रणी वैज्ञानिकों अरामांडो जे एल पोम्बेइरो और ब्रिज मोहन (पुर्तगाल) के साथ भी संयुक्त अनुसंधान की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। ये साझेदारियां छात्र एवं संकाय विनिमय और वैश्विक अकादमिक नेटवर्क को विस्तार देंगी। विश्वविद्यालय का शोध कार्य उच्च प्रदर्शन वाले तेल-जल पृथक्करण के लिए गैर-वास्तु संबंधी सहायता प्राप्त एमएक्सईन और एमओएफ सामग्री विश्व प्रसिद्ध प्रकाशन संस्था के प्रतिष्ठित जर्नल में स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9.0 इंपैक्ट फैक्टर वाले इस शोध से तेल-जल पृथक्करण की तकनीकी चुनौतियों का समाधान मिलेगा। इस महत्वपूर्ण शोध में आईआईटी इंदौर, पंजाब यूनिवर्सिटी और जर्मनी की आरडब्ल्यूटीएच आचेन यूनिवर्सिटी का भी सहयोग रहा है।
बुलेटिन में विश्वविद्यालय की महत्वाकांक्षी योजना का भी उल्लेख है जिसके तहत लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लेबोरेटरी स्थापित की जाएगी। यह प्रयोगशाला उन्नत उपकरणों से लैस होगी और अंत विषयी शोध (अंतर विषयक अनुसंधान) को बढ़ावा देगी।

वैश्विक सहयोग को संस्थागत रूप देने के लिए अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशालय का गठन किया गया है जिसमें प्रो. विशाल वर्मा को निदेशक, डॉ. विजय कुमार को उप-निदेशक एवं डॉ. नरेश कुमार को सहायक निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा एक विशेष प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि यह बुलेटिन विश्वविद्यालय को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed