फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A short drama on de-addiction will be presented in the Republic Day function: ADC

गणतंत्रता दिवस समारोह में नशा मुक्ति पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी : एडीसी

Thu, 23 Jan 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A short drama on de-addiction will be presented in the Republic Day function: ADC
26 जनवरी को जिलास्तर पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी विवेक आर्य ने की। एडीसी ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम एकलव्य स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के उदे्दश्य से स्लोगन लिखे गुब्बारों को समारोह में शामिल किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देेश दिए कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत नशा मुक्ति पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी जाए। उन्होंने कहा कि समारोह में पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, कॉलेज एवं स्काउट्स की टुकड़ियों को परेड में शामिल किया जाए और इनकी रिहर्सल पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्त परेड कमांडर की देखरेख में होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक टीमों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुति में इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सामाजिक उपदेश, राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो। उन्होंने समारोह में सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करती हुई झांकियां भी शामिल की जाए। इसमें स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग व शिक्षा विभाग को अवश्य शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में स्थापित देश भक्तों की सभी प्रतिमाओं एवं शहीदी स्मारक की साफ-सफाई की जिम्मेदारी लगाई। समारोह स्थल पर बिजली, जनरेटर, एंबुलेंस तथा फ ायर ब्रिगेड की सेवाएं सुनिश्चित रखने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को फु ल ड्रेस फ ाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ अनिल कुमार दून, नगराधीश आशीष देशवाल, डीएमसी गुलजार मलिक, डीआरओ राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed