फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A rice trader from Narwana was duped of Rs 1.2 crore.

Jind News: नरवाना के चावल व्यापारी से एक करोड़ दो लाख की ठगी

Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A rice trader from Narwana was duped of Rs 1.2 crore.
जींद। नरवाना के चावल व्यापारी से एक अन्य व्यापारी ने दो ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर एक करोड़ दो लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। सिटी थाना नरवाना में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आर्य उपनगर निवासी चावल व्यापारी अरुण गोयल ने बताया कि रोहित गोयल के कुछ रिश्तेदार नरवाना में रहते हैं। साल 2024 में मोहित गर्ग ने उसकी मुलाकात रोहित से करवाई थी। अप्रैल से जून 2024 के बीच रोहित के साथ साथ कुछ व्यापारिक सौदे हुए। इसी दौरान पांच हजार क्विंटल चावल 2,800 रुपये की दर से उपलब्ध करवाने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

इसके लिए उसने 76 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों में दिए। इसके अलावा 26 लाख रुपये अलग से भी जमा करवाए लेकिन उसके बाद आरोपियों ने न तो रुपये वापस किए और न ही चावल उपलब्ध करवाया। बाद में पता चला कि रोहित के खिलाफ पहले से भी इस तरह के मामले चल रहे हैं तब धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि इस मामले में रोहित गोयल और उसके भाई मोहित गोयल, अनूप कुमार और संदीप जो इनके अकाउंटेंट है इनके पिता राम रतन गोयल दो ड्राइवर अमनदीप और सुखदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed