{"_id":"6921fbb4f7c68169930dc5ae","slug":"a-rally-was-organised-to-stop-violence-against-women-jind-news-c-199-1-sroh1009-144274-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रैली निकाल महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रैली निकाल महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने का दिया संदेश
विज्ञापन
22जेएनडी05: इनर व्हील क्लब की महिलाएं ऑरेंज कैंपेन के तहत रैली निकालते हुए। संवाद
जींद। इनर व्हील क्लब ने ऑरेंज कैंपेन के तहत महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा को रोकने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। क्लब की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर ने रैली में कहा कि किसी भी महिला को उत्पीड़न या भेदभाव का सामना नहीं करना चाहिए। हर महिला सम्मान के साथ जीने का हक रखती है और उसे अपने अधिकारों के लिए निडर होकर आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आते हैं जिन्हें रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ मिलकर काम करना होगा। रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में संदेश-पोस्टर लेकर समाज से अपील की कि वह शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक या सामाजिक किसी भी प्रकार की हिंसा का खुलकर विरोध करें।
सदस्यों ने शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी को महिलाओं की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार बताया। उनका कहना था कि जब तक लोग खुद आगे बढ़कर गलत के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तब तक बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन
ऑरेंज थीम के साथ निकाली गई यह रैली आशा, साहस और महिलाओं के लिए एक हिंसा-मुक्त भविष्य का प्रतीक बनी। रैली ने शहर में महिलाओं के सम्मान और समानता का संदेश मजबूती से पहुंचाया।
संवाद