{"_id":"67e99afd84ddc6b7d1060810","slug":"a-quarrel-broke-out-between-the-couple-who-were-trying-to-resolve-the-rift-in-their-relationship-while-sitting-in-a-car-a-case-was-filed-against-the-wife-jind-news-c-17-roh1019-626365-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार में बैठकर रिश्तों में आई दरार दूर कर रहे दपंती के बीच बढ़ा झगड़ा, पत्नी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार में बैठकर रिश्तों में आई दरार दूर कर रहे दपंती के बीच बढ़ा झगड़ा, पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 31 Mar 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड पर होटल के सामने कार में बैठकर रिश्ते में आई दरार दूर करने के लिए बातचीत कर रहे सिपाही व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा ज्यादा बढ़ गया। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसकी कार के शीशे तोड़कर पैसे चुरा लिए, जबकि पत्नी का कहना है कि उसका पति दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। डीएसपी के आदेश पर आईएमटी थाने में पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीटीसी सुनारिया में तैनात सिपाही ने दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2021 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उनके बीच मनमुटाव रहने लगा। दोनों न केवल अलग-अलग रहते हैं, बल्कि कोर्ट में भी केस चल रहा है। नवंबर 2024 में वह और उसकी पत्नी दिल्ली रोड पर एक ढाबा के सामने पार्किंग में कार खड़ी कर रिश्तों में आई दरार दूर करने के लिए बातचीत कर रहे थे। तैश में आकर उसकी पत्नी गाली-गलौज करने लगी। बोली घर की सारी जायदाद उसके नाम करवानी होगी। नहीं तो केस में फंसा देगी। यह कहकर गाड़ी से नीचे उतर आई। वह कार को लॉक करके भाग गया। उसकी पत्नी ने ईंट उठाकर कार के शीशे पर मारी और पर्स निकाल लिया। पर्स में नकदी, आईकार्ड व दूसरे कागजात थे। उसने वापस आपकर होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की तो एक कर्मचारी ने वीडियो दी। वीडियो में उसकी पत्नी कार का शीशा तोड़ते हुए दिखाई दे रही है।
पत्नी पुलिस जांच में बोली, पति बेटे के लेकर चला गया, कार से अपना सामान निकाल रही थी
डीएसपी सांपला ने मामले की जांच की। आरोपी पत्नी को जांच में शामिल किया। महिला ने दिए बयान में बताया कि छह नवंबर 2024 को उसे व उसके पति को पुलिस ने शिकायत के संबंध में बुलाया था। महिला एएसआई ने काउंसिलिंग की। घर बसाने के लिए पति व पत्नी को समय दिया गया। दोनों होटल के सामने कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसके पति ने कहा कि नीचे उतरकर बातचीत करते हैं। बात करते समय खिलाने के नाम पर पति ने उसका दो साल का बेटा ले लिया। इसी बीच उसका पर्स, मोबाइल फोन व एक्टिवा की चाबी कार के अंदर रह गई। पति ने अपने माता-पिता को बुला लिया। साथ ही धक्का देकर पति बेटे को लेकर भाग गया। वह चिल्लाती रही। किसी ने कोई बात नहीं सुनी। उसने पुलिस को सूचना देने के लिए कार का शीशा तोड़कर अपना मोबाइल फोन, पर्स व एक्टिवा की चाबी निकाली थी। उसने कोई चोरी नहीं की। पति दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है।डीएसपी ने मामले की जांच की। जांच में पाया कि आरोपी पत्नी ने कार के शीशे तोड़े। इसका वीडियो भी है। साथ ही अपने बयान में यह बात कह भी रही है। ऐसे में केस दर्ज कर गहराई से मामले की जांच की जाए।