फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A pre-review meeting was held to discuss waterlogging and flood prevention preparations.

Jind News: जलभराव और बाढ़ रोकथाम की तैयारियों की हुई प्री-रिव्यू बैठक

Wed, 24 Dec 2025 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A pre-review meeting was held to discuss waterlogging and flood prevention preparations.
23जेएनडी30-लघु सचिवालय में प्री-रिव्यू बैठक में मौजूद डीसी और अन्य अ​​धिकारी। स्रोत प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्री-रिव्यू बैठक आयोजित कर बाढ़ नियंत्रण एजेंडा की समीक्षा की।
बैठक के बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस प्री-रिव्यू बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी बाढ़ संभावित और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन जलभराव की रोकथाम और अत्यधिक वर्षा की स्थिति में त्वरित जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गांव-वार बाढ़ संभावित स्थलों, प्रस्तावित कार्यों, जल निकासी क्षमता और अपेक्षित परिणामों का आंकलन तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में स्वीकृत बाढ़ नियंत्रण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त आवश्यक उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण उपाय इस तरह से बनाए जाएं कि सामान्य वर्षा में जलभराव न हो और भारी वर्षा की स्थिति में अतिरिक्त पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जा सके।

डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जिले में नई प्रस्तावित बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, एसई सिंचाई विभाग पुनीत राय, अभियंता विकास गिरधर, अभियंता रघबीर, अभियंता सौरभ गर्ग, एसडीओ मैकेनिकल मनीष राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed