{"_id":"6054e2d88ebc3e8d1c767dba","slug":"a-policeman-who-provided-an-answer-to-a-female-friend-in-the-village-secretary-s-examination-was-arrested-after-two-and-a-half-months-jind-news-rtk6006997175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव की परीक्षा में महिला मित्र को आंसर की उपलब्ध करवाने वाला पुसिलकर्मी ढाई महीने बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव की परीक्षा में महिला मित्र को आंसर की उपलब्ध करवाने वाला पुसिलकर्मी ढाई महीने बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम में ग्राम सचिव की परीक्षा में हाट निवासी सीमा को आंसर की उपलब्ध करवाने वाले पुलिसकर्मी को लोहारू निवासी विनय को शहर थाना पुलिस ने ढाई माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आंसर की के बारे में पूछताछ करने के अलावा उसके साथ और कौन-कौन है, के बारे में पता लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि 10 जनवरी को ग्राम सचिव परीक्षा के दौरान सीमा को आंसर-की के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने सीमा के बयान पर विनय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीमा ने बताया था कि उसके व्हाट्सअप पर उसके पुलिसकर्मी दोस्त ने आंसर की भेजी थी। उसी समय से विनय फरार चल रहा था। पुलिस की चार टीमें विनय की तलाश कर रही थीं।
जानकारी के अनुसार विनय हरियाणा पुलिस में है। उसकी ड्यूटी करनाल में थी। इस दौरान एक रक्तदान शिविर में सीमा से उसकी दोस्ती हुई थी। युवती करनाल में एक लैब में अटेंडेंट का काम करती थी।
विज्ञापन
विनय को लिया दो दिन के रिमांड पर : डॉ. सुनील कुमार
शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ग्राम सचिव की परीक्षा में सीमा को आंसर की उपलब्ध करवाने वाले विनय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी की आंसर-की कहां से मिली थी ।