फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A pledge was taken to protect the trees by planting them in Maharishi Jamdagni College.

Jind News: महर्षि जमदग्नि कॉलेज में पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया

Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A pledge was taken to protect the trees by planting them in Maharishi Jamdagni College.
फोटो 30जेएनडी17-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करती हुई छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में वीरवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जीडीएम पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य मुनीष कुमार के निर्देशन एवं कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बबीता पवार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिल्लूखेड़ा सेवा समिति के प्रधान हरिराम गोयल व विशिष्ट अतिथि जीडीएम पब्लिक स्कूल की प्राचार्य एडवोकेट कमलेश ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने छायादार और फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरिराम गोयल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है, इसलिए पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। एडवोकेट कमलेश ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रविंदर ने स्वयंसेविकाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed