फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A person who was going to give water to animals was beaten up.

Jind News: पशुओं को पानी पिलाने जा रहे व्यक्ति को पीटा

Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
A person who was going to give water to animals was beaten up.
जींद। रोजखेड़ा गावं में भैंसों को पानी पिलाने जा रहे व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


रोजखेड़ा निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर सुबह वह भैंसों को पानी पिलाने के लिए तालाब पर जा रहा था। जब वह राजकीय स्कूल के पास पहुंचा तो रास्ते में कुछ ट्रक खड़े थे। उसने चालकों को हटाने के लिए कहा तो सोनू ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज की। फिर उसके पिता दर्शन ने भी हाथापाई की। उसी समय पंकज और अंकित रॉड तथा डंडे लेकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। बाद में अमरजीत ने उसे उठाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सोनू, दर्शन, पंकज और अंकित को नामजद कर उनके खिलाफ मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed