फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A person died of cancer, took insurance claim after showing a road accident

कैंसर से मरा व्यक्ति, सड़क हादसा दिखाकर लिया बीमा का क्लेम

Thu, 04 Jun 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
A person died of cancer, took insurance claim after showing a road accident
कैंसर से मरने वाले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत दिखाकर 25 लाख रुपये का क्लेम लेने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कंपनी ने जांच की तो यह मामला सामने आया। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजाज ऑलियांस जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी के चंडीगढ़ कार्यालय ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अजमेर बस्ती जींद की रानू और धर्मखेड़ी गांव के विनोद कुमार ने रामश्रेष्ठ नामक व्यक्ति की 25 लाख रुपये की पॉलिसी करवाई थी। पॉलिसी लेते समय उन्होंने कंपनी में सभी कागज जमा करवा दिए थे। उसके बाद रामश्रेष्ठ की सड़क दुर्घटना में मौत दिखाकर दोनों ने भिवानी स्थित कंपनी कार्यालय से 25 लाख रुपये का क्लेम ले लिया। उनके द्वारा जमा करवाए गए कागजातों की जांच की गई तो पता चला कि रामश्रेष्ठ कैंसर मरीज था और उसकी कैंसर से मौत हुई थी। दोनों ने धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात देकर 25 लाख रुपये क्लेम का क्लेम लिया है। एसआई रामकुमार ने बताया कि रानू और विनोद कुमार को नामजद करते उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के लिए 2019 में भी इस तरह के धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए थे। दोनों मामले की एसटीएफ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed