{"_id":"68696e2543c751242b0944d4","slug":"a-part-of-god-is-equally-present-in-all-living-beings-in-the-world-cabinet-minister-jind-news-c-199-1-jnd1002-137371-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसार के सभी जीवों में परमात्मा का अंश समान रूप से होता है विद्यमान : कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसार के सभी जीवों में परमात्मा का अंश समान रूप से होता है विद्यमान : कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
05जेएनडी36-जयंती देवी मंदिर में पूजा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संसार में जितने भी जीवात्मा है, सब में परमात्मा का अंश समान रूप से विद्यमान है। इसलिए संपूर्ण जीवन के प्रति दया और प्रेम का भाव पैदा होने लगता है और साधक अपनी आत्मा को सभी जीवों में देखने लगता है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को जयंती देवी मंदिर में 26 जून से नौ जुलाई तक गुप्त नवरात्रि के उत्सव में चल रही श्री राम कथा के पावन अवसर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने 11 लाख रुपये की धन राशि मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए देने की घोषणा भी की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक महोत्सव में पहुंचकर व्यक्ति की आत्मा में परमात्मा की अनुभूति होने लगती है और जीवन का सच्चा ज्ञान मिलता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति से मनुष्य जाति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
विज्ञापन
यह सच है कि संतों और महापुरुषों का सत्संग सुनने से मनुष्य को सच्चे ज्ञान की प्राप्ति होती है। सत्संग का अर्थ है सत्य का संग, जो मनुष्य को सही मार्ग दिखाता है और उसे ज्ञान की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि मां जयंती देवी मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना रहा है। यहां सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है। जींद की धरती महाभारत कालीन की तपोभूमि रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक या इससे कम है।
उन्होंने कहा कि जींद का मेडिकल कॉलेज का कार्य 90 से 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और जल्द ही यहां ओपीडी व अन्य जरूरी सेवाएं शुरू कर दी जाएगीं। इस अवसर पर उन्होंने जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, नरवाना के पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सुरेश दनौदा, मदन सैनी, राकेश जांगड़ा, सुरेश जागलान, पुरुषोत्तम और हरीश भी मौजूद रहे।