Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A new train will soon run between Fazilka and New Delhi.

Jind News: फाजिल्का से नई दिल्ली के बीच जल्द चलेगी नई ट्रेन

Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A new train will soon run between Fazilka and New Delhi.
फोटो 07जेएनडी13-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से फाजिल्का और दिल्ली के बीच ट्रेन चलाए जाने की संभावना
जींद। जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। फाजिल्का से नई दिल्ली के बीच नई ट्रेन चलाने की योजना पर रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर रेलवे के दिल्ली और अंबाला मंडल को ट्रेन के संचालन की संभावनाओं, समय-सारणी और ठहराव को लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित रूट में जाखल, नरवाना, जींद और रोहतक को शामिल किए जाने की संभावना है। ऐसे में ट्रेन शुरू होने पर जींद के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक और रेल विकल्प मिल सकता है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से भेजे गए पत्र में फाजिल्का से नई दिल्ली के बीच ट्रेन संचालन की व्यावहारिकता जांचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित मार्ग में मुक्तसर, कोटकपूरा और बठिंडा सहित निर्धारित रेल मार्ग को शामिल किया गया है। संबंधित मंडलों को ट्रेन के परिचालन, समय और संभावित ठहराव का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट भेजनी है। हालांकि अभी ट्रेन संचालन को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है और न ही समय-सारणी निर्धारित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो रेल प्रस्तावों पर मांगी गई रिपोर्ट
रेलवे बोर्ड ने केवल नई ट्रेन चलाने ही नहीं, बल्कि मौजूदा ट्रेन के विस्तार की संभावनाओं पर भी जानकारी मांगी है। इसमें ट्रेन संख्या 14613-14614 फिरोजपुर-साहनेवाल को जाखल-जींद मार्ग से फाजिल्का तक विस्तारित करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा फाजिल्का से हरिद्वार के बीच नई ट्रेन चलाने के लिए भी समय-सारणी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों से 27 अक्तूबर तक विस्तृत समय-सारणी और अपनी टिप्पणियां भेजने को कहा था। मंडलों की रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव को आगे की मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा जाना है।

नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
यदि फाजिल्का से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित ट्रेन जींद होकर चलती है तो नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को काफी फायदा मिल सकता है। इससे जींद, नरवाना और आसपास के क्षेत्रों की दिल्ली से रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।


वर्जन
उनके पास अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पत्र नहीं आया है। यदि फाजिल्का और दिल्ली के बीच कोई ट्रेन शुरू होगी तो स्वाभाविक है कि जिलावासियों को काफी फायदा मिलेगा। -जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article