{"_id":"67f6d256ef655194c40bc5f0","slug":"a-moving-car-caught-fire-the-driver-and-the-young-man-escaped-unhurt-jind-news-c-199-1-sroh1006-132877-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चलती कार में लगी आग, चालक और युवक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चलती कार में लगी आग, चालक और युवक बाल-बाल बचे
Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पर बुधवार दोपहर बाद चलती कार में आग लग गई। कार को सड़क किनारे रोका गया। आग लगते ही चालक और दूसरा युवक कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार दोपहर बाद पिंडारा से इको स्पोर्ट्स कार जींद की तरफ आ रही थी। इसमें दो लोग सवार थे। पिंडारा गांव के पास आते ही कार से धुआं उठने लगा। चालक ने कार रोकी कि तभी आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग भड़क गई और सड़क किनारे घास फूस ने भी आग पकड़ ली। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि गेहूं की फसल में आग ज्याद नहीं फैल पाई। नहीं तो बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था। सिविल लाइन पुलिस थाना के सुलतान सिंह ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।