{"_id":"6a5928bd85f83284860fe177","slug":"a-minor-who-had-gone-out-to-buy-medicine-was-kidnapped-forced-to-drink-alcohol-and-then-raped-jind-news-c-199-1-sroh1006-156825-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दवा लेने निकला नाबालिग का अपहरण कर जबरन पिलाई शराब, फिर किया कुकर्म...अश्लील वीडियो भी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दवा लेने निकला नाबालिग का अपहरण कर जबरन पिलाई शराब, फिर किया कुकर्म...अश्लील वीडियो भी बनाई
विज्ञापन
जींद। सदर थाना सफीदों क्षेत्र के एक गांव में दवा लेने जा रहे नाबालिग लड़के का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। फिर उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि 20 जून की शाम वह गांव में दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार होकर आए गांव सिंघाना निवासी प्रदीप और तीन अन्य युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसे नदी किनारे ले गए, जहां उसे जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पेट में चाकू घोंपने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी उसे प्रदीप के घर ले गए। वहां प्रदीप ने उसके साथ कुकर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़ित ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से वह कुछ समय तक चुप रहा।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 25 जून को प्रदीप ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो भेजी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इसके बाद 11 जुलाई को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर उससे मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।
प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रदीप को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ अपहरण करने, कुकर्म करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।