जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की तरफ से वीरवार को अर्बन एस्टेट में क्रिसमस और तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने क्रिसमस ट्री बनाकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
संस्थान के निदेशक राजकुमार भोला ने कहा कि तुलसी मात्र एक पौधा नहीं बल्कि संपूर्ण धरा के लिए वरदान है। तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यावरणीय और वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि तुलसी मानव जीवन के लिए अमृत समान है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे, एकता, प्रेम और त्याग का संदेश देता है। इस अवसर पर राजकुमार भोला, राकेश श्योकंद, किरण सिंधु, खुशदीप कौर, रौनक, अजय वर्मा और अंकिता खटकड़ मौजूद रहे। संवाद