फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A massive fire broke out in a pesticide and seed factory

Jind News: पेस्टीसाइड और बीज की फैक्टरी में लगी भीषण आग

Sat, 16 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a pesticide and seed factory
फैक्टरी में लगी आग की उठतीं लपटें। संवाद
सफीदों। धर्मगढ़ बोहली रोड पर स्थित मोती पेस्टीसाइड एंड सीड फैक्टरी में शुक्रवार को भयंकर आग लग गई। इससे पेस्टीसाइड और बीज जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सफीदों दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, मगर तब तक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। इस पर आसपास क्षेत्र से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। सूचना पाकर सदर एसएचओ आत्मा राम मौके पर पहुंचे। गोदाम में करीब 25 हजार बैग गेहूं के लगे बताए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे नगर के धर्मगढ़ बोहली रोड पर स्थित मोती पेस्टीसाइड एंड सीड फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी से धुआं उठता हुआ देखकर किसी ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक विजेंद्र गोयल को दी। वह मौके पर आकर गोदामों का शटर उठाए तो उसमें भयंकर आग लगी हुई थी। इसकी सूचना सफीदों दमकल को दी गई। दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए। इस पर असंध, मतलौड़ा, पानीपत, जींद, पिल्लूखेड़ा समेत 9 फायर ब्रिगेड गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। पानी खत्म होने की स्थिति में बारी-बारी से गाड़ियां नई अनाज मंडी स्थित दमकल केंद्र के पंप से भरकर आती रहीं। उधर इस घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर आसपास के गांवों व सफीदों नगर के हजारों की तादाद में लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी अपने स्तर पर काफी प्रयास करके आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफीदों क्षेत्र में हवा इतनी तेज चल रही थी कि वह बुझने की बजाय अधिक भड़क गई। पूरा वातावरण कीटनाशक के प्रभाव से प्रदूषित हो गया। आग लगने से करोड़ों रुपये के कीटनाशक, गेहूं के बीज, शैड व अन्य सामान के जलने का अनुमान है। आग लगने की वजह से फैक्टरी की दीवार गिरने की कगार पर पहुंच गई है। फैक्टरी मालिक विजेंद्र गोयल की भयंकर आग व नुकसान को देखकर तबीयत खराब हो गई है। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि पुलिस मौके पर स्थिति को संभाल रही है। सड़क को अवरुद्ध होने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed