{"_id":"69bab18a48527778c10fea33","slug":"a-man-killed-his-wife-in-jind-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद में दिल दहला देने वाली घटना, एक शख्स ने अपनी दो पत्नियों पर किया दरांत से हमला; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जींद में दिल दहला देने वाली घटना, एक शख्स ने अपनी दो पत्नियों पर किया दरांत से हमला; एक की मौत
Wed, 18 Mar 2026 07:37 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:37 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के सफीदों क्षेत्र के बागडू कलां गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो पत्नियों पर दरांत से हमला कर दिया। इसमें पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बागडू़ कलां निवासी सुरेश ने रोहतक निवासी महिला सुनीता से करीब 16 साल पहले शादी की थी। शादी के बाद से ही सुनीता को बच्चा नहीं हुआ। ऐसे में सुरेश दो मार्च को बिहार से सविता को माला डालकर घर ले आया। पहली पत्नी को बच्चे न होने के कारण सुरेश ने सविता से दूसरी शादी की थी। बुधवार को सुनीता और सुरेश के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरेश ने गुस्से में घर पर रखे लकड़ी काटने वाले दरांत से सुनीता की हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई सविता पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं, मायका पक्ष के लोगों के देरी से आने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है इसलिए पोस्टमार्टम वीरवार को नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने सुनीता के भानजे सोनीपत जिला के तेवड़ी निवासी मुकेश के बयान पर सुरेश के खिलाफ हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा। -राजेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना सफीदों