{"_id":"57dee4694f1c1b5f13a828e6","slug":"a-man-arrest-with-3-pisltoles-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पिस्तौल सहित एक युवक गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पिस्तौल सहित एक युवक गिफ्तार
jind
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पकड़ में आरोपी गांव शामलो कलां निवासी नवीन।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शामलो कलां के निकट पुलिस ने एक युवक को तीन देशी पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को काबू करके पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि वह इतनी संख्या में हथियार गांव करसोला के एक युवक की हत्या करने के लिए बाहर से लाया था। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस स्पेशल स्टाफ की टीम शनिवार देर शाम को ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। जब वह गांव शामलो कलां के स्कूल के पास पहुंचे तो एक युवक देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी का पीछा किया और उसे काबू कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर आरोपी के पास से तीन पिस्तौल 12 बोर व एक पिस्तौल 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव शामलो कलां निवासी नवीन के रूप में हुई। आरोपी नवीन ने खुलासा किया कि उसका गांव करसोला निवासी पवन उर्फ बादशाह के साथ लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। उसकी हत्या करने के लिए यह पिस्तौल बाहर से खरीदकर लाया था, लेकिन पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। पकड़े गए आरोपी नवीन पर इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन