{"_id":"690655c68a185fef41067914","slug":"a-high-tech-security-company-will-handle-the-citys-cleanliness-for-five-years-jind-news-c-199-1-sroh1006-143223-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच साल हाईटेक सिक्योरिटी कंपनी संभालेगी शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच साल हाईटेक सिक्योरिटी कंपनी संभालेगी शहर की सफाई व्यवस्था
Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी02-शहर के रेलवे रोड पर फेंके गए कूड़े में मुंह मारते हुए गोवंश। संवाद
- फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
जींद। नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नए टेंडर की ओपन बिड प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें सबसे कम बोली लगाने वाली हाईटेक सिक्योरिटी कंपनी को चयनित किया गया है। अब यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। सीएम की मंजूरी के बाद ही नए टेंडर पर अंतिम मुहर लग जाएगी और काम शुरू हो जाएगा।
चयनित एजेंसी अगले पांच साल तक 28.73 करोड़ रुपये में शहर की सफाई व्यवस्था संभालेगी। वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था का टेंडर चार महीने पहले ही समाप्त हो चुका है। वहीं, पुराने ठेकेदार का कार्यकाल पूरा होने के बाद से अस्थायी व्यवस्था के तहत सफाई का काम चलाया जा रहा है। कई वार्डों में कचरे के ढेर, नालियों की सफाई में लापरवाही और डोर-टू-डोर कलेक्शन में अनियमितता की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
चार महीने पहले खत्म हुआ था टेंडर
30 जून को शहर में घर-घर कचरा उठान का टेंडर खत्म हो गया था। इसके बाद से नगर परिषद अपने कर्मचारियों और वाहनों के साथ ही कचरा उठान कर रहा है। ऐसे में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां सभी वार्डाें में नहीं पहुंच पा रही है जिससे उठान और सफाई नहीं हो पा रही है। यदि एजेंसी को टेंडर के माध्यम वर्क अलॉट हो जाएगा तो शहरवासियों को सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
सड़कों से बाजारों तक फैला कूड़ा
शहरवासी विकास खोबड़ा, कुलदीप उर्फ काकू, राजीव, प्रवीण, संदीप का कहना है कि कुछ महीनों से शहर की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुख्य सड़कों और बाजारों के अलावा, कॉलोनियों और गलियों में भी कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा। शहर के बिजली घर के सामने, पटियाला चौक के पास, एकलव्य स्टेडियम के पास, अमरहेड़ी रोड, रोहतक रोड पर एसबीआई के पास, सब्जी मंडी रोड, कृषि विभाग के पास खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है।
ट्रांसपोर्टेशन और डिस्पोजल व्यवस्था को किया जाएगा मजबूत
नए टेंडर में कचरा उठान, घर-घर कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्पोजल की व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना है। इसके अलावा, नई शर्तों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति, वाहनों की ट्रैकिंग और कार्य की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस आधारित सिस्टम शामिल किया गया है ताकि पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और शिकायतों में कमी आए।
वर्जन
शहर से कचरा उठान को लेकर पिछले दिनों टेंडर की फाइनेशियल बिड खोली गई थी। इनमें छह एजेंसियों ने अपने-अपने रेट दिए हैं। अब टेंडर अप्रूवल के लिए सीएम के पास फाइल भेजी दी है। वहां से अप्रूवल मिलते ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया।-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद, जींद